CISF अफसर ने स्पाइसजेट स्टाफ अनुराधा रानी को घर पर बुलाया था? जयपुर कांड में आया नया ट्विस्ट जान लीजिए ( indian 2,subhashree sahu, spicejet employee slaps cisf, bain capital envestnet, hindi songs, ias officer pooja khedkar, saudi airlines plane catches fire, envestnet bain capital, spicejet employee slapped cisf )
जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की स्टाफ ने CISF जवान को जड़ा थप्पड़, एयरलाइन ने लगाया ये आरोप
राजस्थान में जयपुर इंटरनेशनर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात CISF के जवान को स्पाइसजेट एयरलाइंस की महिला स्टाफ ने थप्पड़ मार दिया. ऐसा सीआईएसएफ के सीआई ने एयरलाइन स्टाफ पर आरोप लगाया है. इसके बाद एयरपोर्ट पुलिस ने महिला कर्मी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.
स्पाइसजेट की स्टाफ ने CISF जवान को जड़ा थप्पड़
स्पाइसजेट की महिला कर्मी ने जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को थप्पड़ जड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद इस घटना से सनसनी मच गई। स्पाइसजेट ने कहा कि एएसआई ने उसकी महिला कर्मी अनुराधा रानी का यौन उत्पीड़न किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एएसआई ने अनुराधा से ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर पर बुलाया। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सारे फसाद की जड़ में अनुराधा रानी का अड़ियल रवैया था। अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट एनडीटीवी डॉट कॉम ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अनुराधा रानी ने एयरपोर्ट के साइड गेट पर अपनी सुरक्षा जांच करवाने से इनकार कर दिया था, इस कारण विवाद हुआ।
कौन है अनुराधा रानी, क्या हुआ है विवाद?
अनुराधा रानी स्पाइसजेट के ग्राउंड स्टाफ की टीम का हिस्सा है जो फ्लाइटों में खान-पान के सामान पहुंचाती है। कैटरिंग के सामान साइड गेट से ही लाए जाते हैं। गुरुवार को अनुराधा जब साइड गेट पर पहुंची तो उस वक्त कोई महिला जवान नहीं होने के कारण उन्होंने सुरक्षा जांच करवाने से इनकार कर दिया। हालांकि, उनके पास प्रवेश के लिए सारे जरूरी कागजात थे, लेकिन वो दिखाने को राजी नहीं हुईं। इस पर विवाद हुआ तो सीआईएसएफ कर्मी अंदर से महिला जवान को बुलाने को भेज दिया गया। सूत्रों ने कहा कि तब तक बातचीत बढ़ी और अनुराधा ने मौके पर तैनात एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया। घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास की है।
अनुराधा पर केस, बदले में अनुराधा ने भी किया मुकदमा
अनुराधा के थप्पड़ जड़ने तक महिला सुरक्षा कर्मी भी गेट पर पहुंच गई थी जिन्होंने अनुराधा को पकड़ लिया। अनुराधा को वहां से हटाया गया और फिर उनकी गिरफ्तारी हो गई। अनुराधा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1) और धारा 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 121(1) में सरकारी सेवक की ड्यूटी में बाधा डालने और धारा 132 में सरकारी सेवक पर हमला करने के प्रावधान हैं। हालांकि, अनुराधा ने भी सीआईएसएफ एएसआई के खिलाफ दुर्व्यवहार और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Comments
Post a Comment