Featured Post

South Africa Dominates England in First ODI: Markram's Blitz and Maharaj's Spin Lead to Historic Win

  🏏 Match Overview: South Africa 's Commanding Victory In a remarkable display of skill and strategy, South Africa defeated England by 7 wickets in the first ODI at Headingley, Leeds , on September 2, 2025. Chasing a modest target of 132, South Africa reached 137/3 in just 20.5 overs, with 175 balls to spare. This victory marks a significant achievement, as it was South Africa's first-ever ODI win at this venue. 🔥 Aiden Markram's Record-Breaking Innings South Africa's vice-captain, Aiden Markram , delivered a blistering performance, scoring 86 runs off just 55 balls. His innings included a record-setting 23-ball half-century, the fastest by a South African opener in ODIs. Markram's aggressive approach set the tone for the chase, ensuring a swift and decisive victory. 🧙‍♂️ Keshav Maharaj's Spin Magic Spinner Keshav Maharaj was instrumental in dismantling England's batting lineup, taking 4 wickets for 22 runs. His tight lines and variations...

Ashwatthama Film : रणबीर कपूर के बाद शाहिद कपूर के हाथ लगी बिग बजट माइथोलॉजिकल फिल्म, वाशु भगनानी की इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे शाहिद

Ashwatthama Film: रणबीर कपूर के बाद शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के हाथ बिग बजट फिल्म लग गई है. इस फिल्म में शाहिद कपूर ऐसे रोल में नजर आएंगे जिसमें आपने उन्हें अब तक नहीं देखा होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद माइथोलॉजिकल फिल्म में नजर आने वाले हैं. खबरों की मानें तो ये माइथोलॉजिकल फिल्म अश्वथामा है. 


Shahid Kapoor: वाशु भगनानी की इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे शाहिद, अगले वर्ष से शुरू होगी शुटिंग


निभाएंगे अश्वथामा का रोल : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस माइथोलॉजिकल फिल्म में शाहिद कपूर 'अश्वथामा' (Ashwatthama) का रोल निभाएंगे. खबरों की मानें तो एक्टर को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया और उन्होंने ऑफर स्वीकार कर लिया है. हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.


Shahid Kapoor Is Now Part Of Mahabharat As Ashvatthama

Ashwatthama Film: रणबीर कपूर के बाद शाहिद कपूर

प्री-प्रोडक्शन फेज में है फिल्म

पीपिंगमून डॉट कॉम के मुताबिक शाहिद की इस बिग प्रोजेक्ट फिल्म में एंट्री हो चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म की स्क्रिप्ट की कहानी भी फाइनल हो गई है. खबर तो ये भी है कि इस की शूटिंग अगले साल अगस्त में शुरू हो सकती है. इस फिल्म को वाशु भगनानी और जैकी भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं.


वीएफएक्स पर होगा काफी काम

इस फिल्म को विजुएली अपीलिंग बनाने के लिए काफी ज्यादा वीएफएक्स पर काम किया जाएगा. इसे ग्लोबल वीएफएक्स टीम से करनाने की प्लानिंग हो रही है. इस फिल्म फिल्म के लिए शाहिद कपूर इंटेंस वर्कआउट कर अश्वथामा के किरदार के लिए बॉडी को तैयार करना जल्द शुरू कर सकते हैं.


अश्वत्थामा कौन है?

अगर हम अश्वत्थामा चरित्र के बारे में बात करते हैं, तो आपको बता दें कि यह चरित्र हिंदू धर्म ग्रंथ महाभारत में बहुत महत्वपूर्ण है।

महाभारत के अनुसार अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र थे जिन्होंने कौरवों की ओर से महाभारत युद्ध में भाग लिया था।

कौरवों की हार का बदला लेने के लिए अश्वत्थामा ने पांडवों के बच्चों को मारने की कोशिश की, जो युद्ध नीति के विरुद्ध था।

अश्वत्थामा को दंडित करते समय, भगवान कृष्ण ने उसके माथे से एक हीरा ले लिया और उसे जीवन भर पीड़ा देने के लिए जंगलों में छोड़ दिया।


आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

शाहिद कपूर आखिरी बार 'ब्लड डैडी' (Bloody Daddy) फिल्म में नजर आए थे. ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी जिसमें शाहिद के साथ एक्ट्रेस डायना भी थीं. इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. इससे पहले एक्टर 'फर्जी' वेब सीरीज में नजर आए थे जिसकी खूब तारीफ हुई थी. 


शाहिद का वर्कफ्रंट

शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो जल्द ही वे अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म में कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म  9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में शाहिद और कृति के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। इसके अलावा शाहिद फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म साल 2024 में दशहरे पर रिलीज होगी। 'देवा' में अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।


Comments